आत्मनिर्भर भारत अभियान

आत्मनिर्भर भारत अभियान

15 अगस्त 2022 को हमारे देश को स्वतंत्र हुए 75 वर्ष हो जायेंगे | इस एतिहासिक दिवस को और अधिक यादगार बनाने एवं विश्व में भारत की छाप छोड़ने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है | इसी लक्ष्य को प्राप्त करने की तरफ हमारा प्रयास आत्मनिर्भर भारत अभियान है |

 

 

भारत एक ऐसी नई ऊंचाई को छू रहा है जिसे देश के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया था | शासन के नवीनतम मॉडल “न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन” को अपनाते हुये, कोविड – 19 सहित विभिन्न चुनौतियों  के बीच देश नए कीर्तिमान की ओर अग्रसर है |

 

 

भारत में ओद्योगिक विकास आसान नहीं रहा है | यह विगत वर्षों में विकास के कई पायदानों से होकर गुजरा है | विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र भारत ने हाल के वर्षों में तीव्र परिवर्तन देखें हैं | हम दुनिया के सबसे नए लोकतन्त्र में से एक होने के साथ ही साथ सर्वाधिक तेज गति से विकसित हो रहे राष्ट्रों मे से एक है | आजादी के तुरंत बाद सरकार ने पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से ओद्योगीकरण पर ध्यान केन्द्रित किया |

 

 

हल के कुछ वर्षों में भारत में स्टार्ट – अप संस्कृति का अत्याधिक विकास हुआ है  उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डी. पी. आई. आई. टी.) ने 2016 में शुरू की गई स्टार्ट – अप इंडिया योजना के तहत दिसम्बर 2020 तक 40 हजार से ज्यादा स्टार्ट – अप को मान्यता दी गई | लाखो नौजवानों की आकांशा युवा उध्यमी बनने की है | इसे मद्दे नजर रखते हुए, स्टार्ट – अप इंडिया के जरिए बूट कैंप, हैकाथन और ऑनलाइन प्र्तियोगिताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यक्रम नियमित तौर पर आयोजित किए जा रहे हैं | सरकार की प्रमुख पहल “अटल नवाचार मिशन” से वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत का स्थान 2015 में 81 वें स्थान से 2020 में 48 वें स्थान तक पहुँच गया है | इस पहल के माध्यम से स्कूली शिक्षा से ही नवाचार एवं उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है |

 

 

राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति आयोग) नीतिगत सलाह देकर देश के सामने मौजूद विकास की चुनोतियों से निपटने में बड़ी भूमिका निभा रहा है | वर्ष 2015 में शुरू किए गए डिजिटल इंडिया अभियान ने डिजिटली तौर पर सशक्त समाज और ज्ञान आधारित अर्थव्यस्था का निर्माण किया है | ब्रॉड बैंड,  हाइवे के विकास, सबके लिए मोबाइल संपर्क, सार्वजनिक इंटरनेट कार्यक्रम और ई – शासन में काफी प्रगति की गई है | आधार स्मार्ट सिटीस मिशन, भीम, यू. पी. आई. रुपए कार्ड, जी. एस. टी. पहचान संख्या, गवर्नमेंट ई – मार्केट प्लेस, डिजिलॉकर जैसे डिजिटल कार्यक्रमों में भी पर्याप्त प्रगति हुई है | भारत नेट विश्व के सबसे बड़ा ग्रामीण ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी कार्यक्रम है | इसके जरिए 2.50 लाख ग्राम पंचायतों को फाइबर ऑप्टिकल नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है | भारत का “आधार” विश्व का सबसे बड़ा बायोमेट्रिक डाटा बेस बन गया है | अब तक 125 करोड़ आधार कार्ड जारी किए जा चुके हैं | आधार संस्था को प्रत्क्ष्य लाभ हस्तांतरण (डी. बी. टी.) योजना से जोड़ दिये जाने से सरकारी धन का दुरुपयोग रोकने मे काफी मदद मिली है |

 

 

बिल गेट्स ने हाल ही में भारत की समावेशन की नीतियों की सराहना की है | उन्होने यू. पी. आई. और आधार को असाधारण प्रणाली बताया है | जिनसे गरीबों के बीच धन के वितरण की लागत में काफी कमी आई है | मुद्रा क्रय योजनाओं के तहत गैर कृषि और गैर निगमित सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को 10 लाख रुपए तक का कर्ज दिया जाता है, जिससे निचले स्तर पर ऋणदाताओं को देश में हर तरह के व्यवसाओं को कर्ज देकर सक्षम बनने में मदद को है | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी किसानो को न्यूनतम आय समर्थन के रूप में 6000/- रुपए की सहायता राशि दी जा रही है | कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए हाल ही में जो विधेयक पारित किए गए हैं,  उनसे किसानों को नए बाज़ार और प्रोद्योगिकी का लाभ मिलेगा एवं कृषि क्षेत्र में निवेश लाने और वर्ष 2022 तक किसानो की आमदनी दो गुने करने में सहायता मिलेगी |

 

 

वर्ष 2021 के बजट में भी आत्मनिर्भर भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए नयी परियोजनाओं की घोषणा की गई है और स्टार्ट – अपस को प्रोत्साहित किया गया है | हमारी सरकार का लक्ष्य आयात कम और निर्यात ज्यादा पर केन्द्रित है | इसमे लघु उद्योगों में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है और रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं | आज चिकित्सा क्षेत्र में भारत एक नायक के तौर पर परिलक्षित हो रहा है, जिसका एक ताजा उदाहरण है भारत द्वारा लगभग 25 – 30 देशों को कोविड – 19 की वैक्सीन मुहैया कराना, जिनमें प्रमुख हैं ओमान, मंगोलिया, भूटान, अफगानिस्तान, मयनमार, फिलीपींस, बहरीन, मालदीव, मारिशस आदि |

 

 

आत्मनिर्भर भारत अभियान की प्रगति से वैश्विक स्तर पर भारत की साख में बहुत इजाफा हुआ है | देश को गत वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है एवं विगत वर्ष में ही दो साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य निर्वाचित किया गया है | वह दिन दूर नहीं जब भारत एक प्रबल वैश्विक शक्ति के रूप में जाना जाएगा |

 

 

राम प्रकाश शर्मा

मुख्य प्रबन्धक (प्रशिक्षण)

भारतीय स्टेट बैंक ज्ञानार्जन और विकास केंद्र, अजमेर

About Author

Related posts

Building Your Wealth on Purpose: The Power of Wealth Management

“A goal without a plan is just a wish. A life without purpose is just a routine.” True financial freedom is not about accumulating assets blindly. It is about aligning your capital with your deepest life goals. Living on purpose means managing your money with deliberate, strategic intent. Without...

Read More

BEFORE YOU GROW YOUR WEALTH, PROTECT IT

Life is unpredictable. Knowing you have enough money to handle emergencies gives you confidence and peace of mind. Financial security isn’t only about earning more—it’s about being prepared. In the world of finance, understanding the progression from emerging funds to investments is crucial for strategic growth. Many people are...

Read More

Reset password

Enter your email address and we will send you a link to change your password.

Get started with your account

to save your favourite homes and more

Sign up with email

Get started with your account

to save your favourite homes and more

By clicking the «SIGN UP» button you agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Powered by Estatik